← All Aarti & Bhajan
Aarti

Vaishno Mata Aarti

वैष्णो माता आरती

Vaishno Mata

Vaishno Mata Aarti

Listen to Vaishno Mata Aarti

हिन्दी

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता । हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता ॥ (जय वैष्णवी माता…) शीश पे छत्र विराजे, मूरतिया प्यारी । गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी ॥ (जय वैष्णवी माता…) ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे । सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे ॥ (जय वैष्णवी माता…) सुन्दर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे । बार-बार देखन को, ऐ माँ मन चावे ॥ (जय वैष्णवी माता…) भवन पे झण्डे झूलें, घंटा ध्वनि बाजे । ऊँचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे ॥ (जय वैष्णवी माता…)