Shri Radha Aarti
श्री राधा आरती
Shri Radha
Listen to Shri Radha Aarti
हिन्दी
आरती श्री वृषभानुसुता की, मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥ त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि, विमल विवेकविराग विकासिनि । पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि, सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ मुनि मन मोहन मोहन मोहनि, मधुर मनोहर मूरति सोहनि । अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि, प्रिय अति सदा सखी ललिता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ संतत सेव्य सत मुनि जनकी, आकर अमित दिव्यगुन गनकी । आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी, अति अमूल्य सम्पति समता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ । आरती श्री वृषभानुसुता की । कृष्णात्मिका, कृष्ण सहचारिणि, चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि । जगजननि जग दुखनिवारिणि, आदि अनादिशक्ति विभुता की ॥ ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥ आरती श्री वृषभानुसुता की, मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥