Shani Dev Ji ki Aarti
शनि देव जी की आरती
Shani Dev
Listen to Shani Dev Ji ki Aarti
हिन्दी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी। सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी॥ (जय जय श्री शनिदेव…) श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुज धारी। नीलांबर धार नाथ गज की आसवारी॥ (जय जय श्री शनिदेव…) क्रीट मुकुट शीश रजित दीपत है लिलारी। मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥ (जय जय श्री शनिदेव…) मोदक मिष्ठान पान चढ़त है सुपारी। लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥ (जय जय श्री शनिदेव…) देव दनुज ऋषि मुनि सुमरित नर नारी। विश्वनाथ धरत ध्यान शरण है तुम्हारी॥ (जय जय श्री शनिदेव…)